द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नक्सली कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमलाल देहरी के रूप में हुई है। जेल प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना ओपन जेल में हुई, जब सुबह कैदियों की गिनती के दौरान वार्ड संख्या डी में छोटा श्यामलाल की लाश मिली। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिरारियों को सूचना दी गयी। मृतक कैदी पर नक्सली गतिविधियों से जुड़े 8 केस चल रहे थे। वह दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र का निवासी था। छोटा श्यामलाल को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाद जेल में स्थानांतरित किया गया था। फिलहाल वह विचाराधीन बंदी था। आत्महत्या की सूचना के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और संबंधित विभागों को भी रिपोर्ट भेज दी गयी है।