logo

Naxal : गिरिडीह में नक्सलियों ने बराकर नदी पर बना पुल उड़ाया, पर्चा छोड़ कर की ये मांग

6543335f-e54d-40f3-bf7f-fa807f9b5e1d.jpg

गिरिडीह: 

झारखंड के गिरिडीह जिले में बड़ी नक्सली घटना घटी है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के गिरिडीह जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत सिंदवरिया पंचायत में बराकर नदी पर बना पुल नक्सलियों ने उड़ा दिया। जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने देर रात 2 बजे डेटोनेटर लगाकर उड़ा दिया। घटना में पुल का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया औऱ यातायात बाधित है। गौरतलब है कि नक्सलियों ने जिस पुल को उड़ाया वो डुमरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है। 

प्रशांत बोस को लेकर छोड़ा गया था पर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है। पर्चा में गिरफ्तार नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया करवाने और 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध मा3र्च को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से गिरिडीह जिले में नक्सली गतिविधि में इजाफा हुआ है। 

बीते 2 से 3 वर्षों में बढ़ गई है नक्सली घटना
गौरतलब है कि गिरिडीह जिले में बीते 2-3 वर्षों से नक्सली गतिविधि बढ़ गई है। अभी तक केवल सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित इलाका पीरटांड़, डुमरी और भेलवाघाटी में नक्सल गतिविधियां होती थी लेकिन अब नक्सलियों की उपस्थिति गिरिडीह जिला मुख्यालय के करीब हो गई है। ये पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। ग्रामीण भी दहशत में हैं। 

22 जनवरी को उड़ा दिया था मोबाइल टावर
अभी हाल ही में 22 जनवरी को भाकपा (माओवादियों) ने पीरटांड़ ने 2 जगहों पर बम ब्लास्ट कर मोबाइल टावर को उड़ा दिया। अब बराकर नदी में पुल को नक्सलियों ने उड़ा दिया। इस बीच गिरिडीह की घटना को लेकर पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद से ही नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहा है।