logo

Ranchi : कांके में NCB की छापेमारी, नशे के 2 सौदागर गिरफ्तार

ncb.jpg

रांचीः 

रांची में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रेड हुई है। यह रेड कांके स्थित हाशिम चौक के पास नशे के कारोबारी के यहां की गई है। छापेमारी के दौरान एनसीबी को 3.80 लाख रुपये और 120 ग्राम पाउडर मिला है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, फिलहाल टीम पाउडर चेक कर रही है। गिरफ्तार लोगों के बारे में बताया जा रहा है कि वे किराये के मकान में रह रहे थे, टीम उनसे पूछताछ कर रही है। ताकि कुछ जानकारी मिल सके। 


गुप्त सूचना मिली थी
गिरफ्तार लोगों एक युवक गाजियाबाद का है जिसका नाम मुन्ना पासी है, वह 8 माह से यहां किराये में रह रहा था। दूसरे के बारे में बताया जा रहा है कि वह चतरा जिले का रहनेवाला है, जिसका नाम संजय है। एनसीबी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इनका नशे का सामान बेचने का कारोबार है। इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

 

चार घंटे चली छापेमारी

दोनों आरोपी मो मुख्तार के घर पर किराए के मकान में रहते थे। एनसीबी की टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। छापेमारी लगभग चार घंटे तीन बजे से शाम सात बजे तक चली थी। पकड़ा गया दूसरे युवक का नाम संजय कुमार डांगी है। बताया जाता है कि एनसीबी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों नशा का कारोबार करते हैं। सूत्रों से पता चला है कि कांके के कुछ लोग नशे के कारोबार में संलिप्त हैं, उन्हीं लोगों ने दोनों को यहां ठिकाना दिलाया था।