logo

दुमका : नाबालिग आदिवासी युवती के साथ दु' ष्कर्म और ह' त्या मामले की जांच करने आएगी NCPCR की टीम

A281.jpg

दुमका: 

दुमका में एक नाबालिग किशोरी की हत्या करके उसका शव पेड़ से लटकाने के मामले में अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी जांच करेगा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो 5 सतंबर को दुमका आएंगे। कानूनो के नेतृत्व में दुमका आ रही टीम मामले में जिले के उपायुक्त, डीसी तथा नाबालिग के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के साथ भी बैठक कर मामले की जानकारी लेगी। मृतका के परिजनों से भी टीम मुलाकात करेगी। 

पेड़ से लटका मिला था किशोरी का शव
दरअसल, मामला जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत श्रीअमड़ा गांव का है। शनिवार को हां एक 14 वर्षीय नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का आरोप
बताया जाता है कि मृतका मूलरूप से दुमका जिले के रानीश्वर की रहने वाली थी। इस मामले में मुफस्सिल थाना में परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसने शादी करने को कहा ति आरोपी ने हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटता दिया। मामले में हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मे केस दर्ज हुआ है।