logo

Ranchi : NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दाखिल करेंगी नामांकन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 8 बीजेपी नेता बने प्रस्तावक

draupdi1.jpg

रांचीः

NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून यानि आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 18 जुलाई को वोटिंग है वहीं 21 जुलाई को परिणाम आएगा। मंगलवार की देर शाम एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की गई। अगर द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीतती हैं तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

 

 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा  प्रस्तावक बने

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, सांसद समीर उरांव, सुनील सिंह, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं।

 


गुरुवार को पीएम से की मुलाकात 
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है। द्रौपदी मुर्मू आज नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। संख्याबल के लिहाज से द्रौपदी मुर्मू का देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनना तय है।