logo

लोकसभा में जीत–हार से सधेगा विधानसभा का गणित, जानिए झारखंड में किसे कहां मिली लीड

सोज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। इसे यहां की 14 सीटों में इस बार आठ सीटें ही मिली हैं। वहीं, झामुमो तथा कांग्रेस को इस चुनाव में बढ़त मिली है। झारखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए को 50 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है। पिछली बार एनडीए की 56 सीटों पर बढ़त थी। इस बार इंडिया गठबंधन ने 29 सीटों पर बढ़त ली, जबकि दो सीटों डुमरी व गोमिया में जयराम महतो ने बढ़त ली। वर्तमान में डुमरी सीट झामुमो व गोमिया आजसू के खाते में है। भाजपा वर्तमान में विधानसभा की दो आरक्षित सीटों खूंटी और तोरपा पर काबिज है, लेकिन इस सीटों पर वह पिछड़ गई। 


पांच आदिवासी आरक्षित विधानसभा सरायकेला, दुमका, जामा, घाटशिला और पोटका में भाजपा को बढ़त मिली। वहीं शेष 23 आदिवासी आरक्षित सीटों पर इंडिया गठबंधन ने बड़ी बढ़त ली। यही वजह रही थी आरक्षित पांचों लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में आयीं।


किन सीटों पर इंडिया को लीड
खिजरी (कांग्रेस), महागामा (कांग्रेस), मधुपुर (कांग्रेस), राजमहल (झामुमो), बोरियो (झामुमो), बरहेट (झामुमो), लिट्टीपाड़ा (झामुमो), पाकुड (झामुमो), महेशपुर (झामुमो), शिकारीपाड़ा (झामुमो), जामताड़ा (झामुमो), टूंडी, चाईबासा, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, मझगांव, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका। जेबीकेएसएस- जयराम महतो, डुमरी, गोमिया।


लोबिन और लिंडा नहीं कर सके कोई कमाल
बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। अपनी सीटिंग विधानसभा सीट पर उन्हें महज 14133 वोट मिले, जबकि झामुमो के विजय हांसदा को 77537 व भाजपा के ताला मरांडी को 74876 वोट मिले। विशुनपुर में झामुमो के बागी चमरा लिंडा को महज 13276 वोट मिले।

Tags - Lok Sabha Elections Lok Sabha Elections Jharkhand Lok Sabha 2024 BJP in Jharkhand