logo

Ranchi : लापता युवक को ढूंढ़ने में लगी NDRF की टीम, 26 जनवरी से है लापता

लापता युवक को ढूंढ़ने में लगी NDRF की टीम, 26 जनवरी से है लापता

रांचीः
चुटिया थाना क्षेत्र के बनस तालाब में एक युवक के डूबने की आशंका है। युवक की खोज करने के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को ही नहाने के दौरान युवक डूब गया था। वह 26 जनवरी से ही लापता है।


परिजनों ने की है काफी खोजबीन
बताया जा रहा है कि परिजनों ने काफी खोजबीन पहले ही कर ली है लेकिन युवक नहीं मिला है। शुक्रवार को परिजन को तालाब में डूबने की जानकारी मिली है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को सूचना दिया गया है। फिलहाल टीम तालाब में युवक को ढूंढ़ रही है।