logo

नीट पेपर लीक : AAP ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर किया विरोध प्रदर्शन किया, अभ्यर्थियों को मुआवजा देने की मांग

AAP0016.jpg

रांची 

देश भर में नीट परीक्षा के पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा के नेतृत्व में एक भव्य विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रभात शर्मा ने कहा कि “देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली नीट जैसी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामले के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच हो, दोषियों को फांसी तक की सजा दी जाए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कानून बनाया जाए।”

पार्टी की मुख्य मांगें - 

1. नीट पेपर लीक मामले की एसआईटी जांच कराई जाए।
2. दोषी अधिकारियों व संगठित रैकेट पर तत्काल कार्रवाई हो।
3. प्रभावित छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए।
4. परीक्षा प्रणाली पूर्णतः ऑनलाइन, केंद्रीकृत एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाई जाए।

जारी रहेगा पार्टी का प्रदर्शन 

इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रभात शर्मा ने कहा कि “जब तक सरकार गंभीरता नहीं दिखाती, आम आदमी पार्टी देश भर में ऐसे ही प्रदर्शन करती रहेगी।” प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ समय के लिए चौक पर यातायात प्रभावित हुआ,  जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने वहां स्थिति को संभाल लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से शनि उरांव अशोक कुमार महतो सूबेदार सम सिंह आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी राजेश लिंडा नायिका उरांव विकास उरांव स्वयं राज इम्तियाज अंसारी के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags - NEET Paper Leak AAP Protest Albert Ekka Chowk  Ranchi