द फॉलोअप डेस्क
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में हिमांशु कुमार झारखंड टॉपर बने हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 134 हासिल किया है। हिमांशु कुमार गिरिडीह के सरिया के रहने वाले हैं। हिमांशु कुमार 2025 के JAC साइंस के झारखंड के तीसरे टॉपर भी हैं। हिमांशु के पिता का नाम ओम प्रकाश पंडित है। उनके पिता की सरिया में ही बिजली की दुकान है। हिमांशु ने अपनी 10वीं की पढ़ाई सरिया में डीएवी स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई बिष्णुगढ़ कॉलेज से की, जहां से वे JAC 12वीं के तीसरे टॉपर बनें। फिर आज वे NEET UG 2025 के झारखंड टॉपर बने हैं।