logo

CRIME : नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, थाना पर मामले को निपटाने का आरोप

नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, थाना पर मामले को निपटाने का आरोप

रांची
राजधानी रांची में इनदिनों दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है, ताजा मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है जहां 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। नाबालिग के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया हैं। घटना मंगलवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की किया गया और युवती की हालत बिगड़ती देख युवक उसे घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया ।


पुलिस जांच में जुटी 
परिजनों को जब यह पता चला तो नाबालिग को इलाज के लिए कटहल मोड़ स्थित देवकमल हॉस्पिटल ले गये। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, परिजनों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी नगडी थाना किसी तरह की कार्रवाई अभी तक नहीं किया है। थाने में तैनात अधिकारी मामले का समझौता कराने में जुटे हुए है।