logo

ना नाम चाहिए ना इनाम चाहिए पूरे देश में भगवा से लिखा जय श्री राम चाहिए- आदित्य विक्रम जायसवाल 

JAISWAL.jpeg

रांची 
श्री महावीर मंडल महानगर इंदिरा गांधी चौक, चुटिया में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेताओं के बीच पुरस्कार भी बांटे।  इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने श्री महावीर मंडल के सभी सदस्यों को धन्यवाद एवं बधाई दी। कहा, ना नाम चाहिए ना इनाम चाहिए पूरे देश में भगवा से लिखा जय श्री राम चाहिए। कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप लोगों ने मिलकर भव्य प्रतियोगिता आयोजित की है। 

आदर्श प्रस्तुत करने की जरूरत
उन्होंने आगे कहा कि हमें राजा राम जी की तरह पुरुषोत्तम बनने का संकल्प लेने की जरूरत है। तभी समाज में सुख-समृद्धि और एकता कायम रहेगी और राम राज्य की परिकल्पना सफल होगी। जिस तरह भगवान श्री राम जी का आदर्श हैं उन्हीं की तरह हमें भी आदर्श प्रस्तुत करने की जरूरत है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की जरूरत है।


मौके पर ये लोग रहे मौजूद 

बता दें कि इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले कई दिनों से की जा रही थी। इसमें स्थानीय के अलावा आसपास के लोगों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। मिली खबर के मुताबिक मौके पर  कैलाश केशरी, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, विजय बड़ाइक, धनजू नायक, सुनील सहाय, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, कृष्णा साहू, गणेश घोष, आकाश चौधरी, विशाल,लालू आदि लोग मौजूद थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Mahavir MandalAditya Vikram JaiswalJai shriram