logo

जस्टिस एसएन पाठक की अध्यक्षता में पहाड़ी शिव मंदिर रांची की नयी प्रबंध समिति का गठन

जजदद.jpg

द फॉलोअप, रांची
बिहार राज्य हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम की विभिन्न धाराओं का अनुपालन नहीं करने के कारण झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद ने पहाड़ी शिव मंदिर रांची की पुरानी प्रबंध कमेटी को भंग कर दिया है। साथ ही जस्टिस एसएन पाठक की अध्यक्षता में नयी प्रबंध समिति का गठन किया है। यहां मालूम हो कि झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद ने बिहार राज्य हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम को ही अंगीकृत किया है। इसलिए पर्षद बिहार के कानून के तहत ही संचालित है। पुरानी कमेटी को भंग करने से पहले पर्षद द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं होने को लेकर कारण पृच्छा भी जारी किया था। लेकिन पुरानी कमेटी ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। नयी कमेटी का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से अगले पांच साल के लिए होगी।


झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक नयी कमेटी इस प्रकार है। अध्यक्ष- जस्टिस एसएन पाठक, उपाध्यक्ष-सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह, सेवा निवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र तिवारी एवं दयाशंकर शर्मा, सचिव-राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार (सीएएस), सदस्य-अरुण वर्मा, अमरेंद्र सिंह, दीपक ओझा, मेहुल प्रसाद, संध्या कुमारी पासवान, बादल और राजेश साहु। विशेष आमंत्रित सदस्य-सांसद रांची, विधायक रांची, उपायुक्त रांची, एसएसपी रांची, एसडीओ रांची, विजय पाठक, विनोद ओझा और सत्यदेव यादव।


प्रबंध समिति के प्रमुख दायित्व होंगे। न्यास की संपत्ति एवं आय का सुचारु प्रबंधन एवं सुरक्षा। न्यास कोष को बैंक खाता में नियमित रूप से संधारण, आय व्यय का सही अंकेक्षण एवं हिसाब-किताब रखना। मंदिर में दान पात्र रख कर उसमें चढ़ावा दिलवाने की व्यवस्था करना।न्यास के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना। मंदिर में पूर्ण गरिमा के साथ पूजा अर्चना की समुचित व्यवस्था करना। 

Tags - Jharkhand Hindu Religious Trust Board Ranchi Pahari Mandir New Management Committee Justice SN Pathak Chairman