logo

Ranchi : जमशेदपुर में करोड़ों की लागत से बनेगा नय़ा MGM अस्पताल, कैबिनेट की बैठक में मिली स्वीकृति

a57.jpg

रांची: 

झारखंड कैबिनेट की मीटिंग शुक्रवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग में हुई। बैठक समाप्त हो चुकी है। सरकार ने इसमें कई अहम फैसले लिए है जिसमें जमशेदपुर में नए एमजीएम अस्पताल के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करना भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर में नए एमजीएम अस्पताल के लिए सरकार ने 396 करोड़ 69 लाख 58 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी जानकारी
इस आशय की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी। अपने ऑफिशियल ट्विटर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिखा कि "कर्मभूमि जमशेदपुर की जनता से किया गया वायदा अब पूरा होगा, नए एमजीएम अस्पताल के निर्माण हेतु 396 करोड़ 69 लाख 58 हजार 900 रूपये की लागत का प्रशासनिक स्वीकृति को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई हैं, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 500 बेड वाले एमजीएम अस्पताल का निर्माण ढाई साल में पूर्ण होगा"।

 

सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों को फायदा
बताया जाता है कि इस अस्पताल के बन जाने से ना केवल जमशेदपुर बल्कि आसपास के जिलों और सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। लोगों को गंभीर बीमारियों के लिए अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी। 

 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि निम्नलिखित सुविधायें होंगी

  • जमशेदपुर में 500 बेड वाले महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सा अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। नए अस्पताल के निर्माण के लिए 396 करोड़ 69 लाख 590 हजार 900 रुपये की लागत का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। अस्पताल में निम्नलिखित सुविधायें उपलब्ध होंगी। 

 

  • अस्पताल का मेडिसीन वार्ड 70 बेड का होगा। शिशु वार्ड 40 शय्या वाला होगा। श्वसन रोग वार्ड 20 बे़ड वाला होगा। चर्म रोग वार्ड 20 बेड का होगा। मानसिक रोग 20 बेड का होगा, सर्जरी वार्ड 60 बेड का होगा। अस्थि रोग 30 बेड का होगा। नेत्र रोग 20 बेड का होगा। कान, नाक गला रोग वार्ड 20 बेड का होगा। नेत्र ोग 20 बेड का होगा। बर्न वार्ड 33 बेड का होगा। निजी वार्ड 7 बेड का होगा। महिला रोग वार्ड 60 बेड का होगा। इमरजेंसी वार्ड 117 बेड का होगा। कुल 500 बेड होंगे जिसमें से 246 बेड आईसीयू के होंगे। 

 

  • अस्पताल में 15 ऑपरेशन थियेटर भी होगा। अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रा साउंड, फलोरोस्कॉपी और मैमोग्राफीकी सुविधा होगी। अस्पताल में सेमिनार हॉल, क्लासेस और प्रशासनिक भवन का भी निर्माण होगा। अस्पताल में एलएमओ, पीएसए प्लांट, जैविक कचरजैविक कचरा प्रभंधन, लॉंड्री सिस्मट, केंद्रकत स्टेलाइजेशन यूनिट का प्रावधान किया गया है। 

 

  • अस्पताल के लिए कुल स्वीकृत राशि में से सिविल वर्क में 151 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्युत कार्य में 36.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फर्नीचर वर्क में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हीटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनंग पर 19.54 करोड़ रुपेय खर्च होंगे। आईटी वर्क में 12.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 30 माह में अस्पताल के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है।