द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए महानगर के सात मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की मनोनयन की घोषणा की है। शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। जारी सूची के अनुसार पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसुदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह एवं घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामना देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जायेगी।
