logo

Ranchi : स्वर्णरेखा पुल के नीचे नवजात बच्ची का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस 

SWARN.jpg

रांचीः
हटिया स्वर्णरेखा पुल के नीचे एक नवजात बच्ची का शव मिला। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची मौके पर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है कि बच्ची कहां से आयी कौन उसे वहां रख कर गया है।

 

जांच कर रही पुलिस 

कई लोग यह भी कह रहे हैं कि लड़की होने की वजह से उसके माता-पिता ने उसे फेंक दिया होगा। फिलहाल कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस भी बच्ची की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के लोगों के पूछताछ चल रही है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बच्ची का शव गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा। फिलहाल बच्ची के शव को देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी है।