logo

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक महीने पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

ुहतोव2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुलाब टुडू के रूप में की गई। गुलाब के मुंह से झाग निकल रहा था। गुलाब के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मामला पीरटांड़ थाना क्षेत्र का है। मृतका की एक माह पहले ही सुराबीन हेम्ब्रम से लव मैरिज हुई थी। गुलाब का मायके पचंबा थाना अंतर्गत बड़कीटांड़ है। लड़की के परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही गुलाब को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका पति एक बाइक की डिमांड कर रहा था। 


गुलाब रविवार शाम बराकर नदी पुल पर पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। युवती की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मौसी फुलमुनी देवी ने बताया कि सुराबीन हेम्ब्रम ने शादी की नीयत से इसी साल 17 जनवरी को गुलाब को भगा कर ले गया था। इसके बाद दोनों की परिजनों ने शादी करवा दी थी। एक सप्ताह बाद सुराबीन, गुलाब को प्रताड़ित करने लगा। गुलाब को जान से मारने की धमकी देने लगा। और बाइक की मांग करने लगा।