logo

ई-रिक्शा वाला भगा ले गया नई नवेली दुल्हन, शादी के अगले दिन लुट गया ससुराल

dulhan3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
यूपी के बांदा में शादी के कुछ ही दिन बाद एक दुल्हन ससुराल से फरार हो गई। लोगों को पता चला है कि दुल्हन एक ई-रिक्शावाले के साथ भागी है, जिसके साथ शादी के पहले ही उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दुल्हन अपने साथ कीमती जेवरात भी लेकर भागी है। मामला अनवान गांव का है। बताया जा रहा है कि दुल्हन शादी के बाद ससुराल से मायके पहुंची और स्कूल जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। विवाहिता के पति ने ई-रिक्शा वाले के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पढ़ाई जारी थी शादी के बाद 
इस गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि 26 मई 2022 को बेटी की शादी बिसंडा के मवई खुस निवासी युवक से की थी। शादी के बाद भी बेटी ने पढ़ाई जारी रखी थी। उसने इंटर कॉलेज में एडमिशन भी लिया था। 4 अक्तूबर को कहकर निकली कि स्कूल जा रही है, इसके बाद से वह लौटी ही नहीं। पिता का कहना है कि रोहित उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटी अपने साथ ससुराल का 2 लाख रुपये नकद और मायका से 50 हजार रुपये नकद के अलावा कुछ कीमती सामान भी ले गई है। लड़की जिसके साथ भागी है वह ई-रिक्शा चलाता है। दोनों का कई सालों से अफेयर था। प्रेमिका की शादी हो गई थी, इसके बाद भी दोनों  चोरी-छिपे मिलते थे। प्रेमिका जब भी मायके आती थी तो अपने प्रेमी से मिलती थी। एक दिन दोनों ने भागने का प्लान बनाया और फरार हो गए। पुलिस दोनों को ढूंढ रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N