logo

25 लाख के 2 इनामी नक्सली को NIA ने लिया रिमांड पर, चर्चित लुकैया मोड़ कांड पर हो रही पूछताछ 

NIA4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA) रांची की टीम ने दो इनामी नक्सली को रिमांड पर लिया है। इनमें 15 लाख के इनामी नक्सली अमन गंझू और 10 लाख के इनामी मुनेश्वर गंझू उर्फ मुंशी शामिल है। अमन गंझू से संगठन के बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों को 25 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है।  बता दें कि अमन गंझू औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। अमन से लुकइया मोड़ के समीप हुई घटना के बारे में भी पूछा जा रहा है। 


2019 में हुई थी घटना 
गौरतलब है कि चंदवा में लुकैया मोड़ पर नवंबर 2019 की रात पुलिस गश्ती दल पर हमला किया गया था। जिसमें चार जवान शहीद हो गये थे। हथियार भी लूट लिया गया था। इस कारण ही  एनआईए ने दोनों को रिमांड पर लिया है। इधर मुनेश्वर गंझू से भी एनआईए पूछताछ कर रही है। वह लातेहार जिला के चंदवा का रहने वाला है। उससे भी अन्य नक्सलियों की जानकारी मांगी जा रही है। साथ ही लुकैया मोड़ केस में फरार अन्य नक्सलियों के बारे में विस्तार से पूछा जा रहा है। 


 

Trending Now