logo

झारखंड में चल रही NIA रेड,  दिनेश गोप से जुड़ा है मामला

NIA11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के नक्सली संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के खूंटी स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है, सबका कनेक्शन दिनेश गोप से है। जानकारी के अनुसार दिनेश गोप के साथ नवसली गतिविधि से जुड़े हुए लोग इसमें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार नक्सलियों के एक बड़े नेटवर्क पर मिले इनपुट के बाद ही छापेमारी शुरू की गई है। 


पांच स्थानों पर खूंटी में चल रही छापेमारी 
खूंटी जिले में पांच स्थानों पर छापेमारी चल रही है। जबकि दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की सूचना है। बता दें कि इसी साल मई महीने में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। झारखंड पुलिस ने एनआईए के सहयोग से उसे पकड़ा। दिनेश गोप पर 25 लाख का इनाम रखा गया था। जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक झारखंड के अलावा विहार दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुल 26 ठिकानों पर एनआईए के कार्रवाई चल रही है


दिनेश गोप की दहशत कई जिलों में रही 
बता दें कि खूंटी, सिमडेगा, रांची, गुमला, चाईबासा और लोहरदगा में दिनेश गोप की दहशत थी। इस दहशत के दम पर उसने काफी संपत्ति अर्जित की थी। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप खूंटी के जरियागढ़ का रहने वाला है। फरवरी 2022 के बाद से दिनेश गोप फरार चल रहा था। फरवरी 2022 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी में पुलिस और दिनेश गोप के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें वो बुरी तरह से फंस गया था, लेकिन किसी तरह जंगल और पहाड़ का फायदा उठाकर वो भाग निकला था।