logo

रांची मेयर पद के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में, स्क्रूटनी में सभी नामांकन वैध

ELEC1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर पद के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनके नामांकन पत्रों की आज स्क्रूटनी की गई। जांच के बाद सभी 19 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं और फिलहाल सभी चुनावी मैदान में बने हुए हैं। हालांकि नाम वापसी की अंतिम तिथि कल यानी 6 फरवरी तय की गई है। ऐसे में यदि किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, तो मेयर पद के दावेदारों की संख्या घट सकती है। प्रशासन के अनुसार नाम वापसी के बाद ही अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।


वर्तमान स्थिति में मेयर पद के लिए जिन 19 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना तय है, उनमें रमा खलखो, रोशनी खलखो, राजेंद्र मुंडा, सोनु खलखो, सुजाता कच्छप, संजय कुमार टोप्पो, प्रविन कच्छप, सुनील फकिरा कच्छप, कथरीना तिर्की, सुमन कांत तिग्गा, राम शरण तिर्की, अजित लकड़ा, सुरेंद्र लिंडा, किरण कुमारी, सुजित कुमार कुजुर, सुजित विजय आनंद कुजुर और बिरू तिर्की शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प और त्रिकोणीय से भी अधिक जटिल होता नजर आ रहा है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर-शोर से प्रचार की तैयारी में जुट गए हैं। नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगा कि मेयर पद के लिए असली मुकाबला किन-किन प्रत्याशियों के बीच होगा।