logo

आम्रपाली संग निरहुआ आज गोड्डा में करेंगे ताबातोड़ रोड शो, निशिकांत दुबे के पक्ष में जनता से मांगेंगे वोट

amarpali_nirhauya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1जून को होना है। इसमें झारखंड के गोड्डा, दुमका और राजमहल सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में सभी दलों के नेताओं में प्रचार में अपनी जान झोंक दी है। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार और मोहनपुर से सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे  गोड्डा में रोड शो करने जा रहे हैं। निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड शो करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने की है।


निशिकांत दुबे ने किया फेसबुक 
निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा है कि आज गोड्डा के पथरगामा में 12 बजे,गोड्डा में 2 बजे, पौडयाहाट 3 बजे,हंसडिहा/ सरैयाहाट में 4 बजे,जरमुंडी/ बासुकिनाथ में 6 बजे व रात्रि 7 बजे मोहनपुर में सांसद व अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ हिन्दुस्तानी तथा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का रोड शो होगा ।आप सादर आमंत्रित हैं। 


1 जून को मतदान
गौरतलब है कि गोड्डा लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। यहां बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे को मैदान में उतारा गया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने यहां से प्रदीप यादव पर दांव खेला है। 

Tags - JharkhandJharkhand newsbhojpuri superstar and Mohanpur MP Dinesh Lal Yadav alias Nirahuaactress Amrapali DubeyNishikant dubey