logo

कांग्रेस और झामुमो पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण देने के लिए दबाव बनाए केंद्र सरकार: निशिकांत दुबे

लगेपगकोलू2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वो झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए दबाव बनाए। लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। जबकि, झारखंड में इस वर्ग को केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पिछड़ों के साथ वर्षों से अन्याय होता रहा है।

Tags - Nishikant Dubey Nishikant's news Nishikant latest news