logo

मुख्य सचिव और DGP से हेमंत सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लें राज्यपाल- निशिकांत दुबे

a337.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ईडी से जुड़ी अटकल वाली खबरों के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेनी चाहिए। वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने शुरुआत से ही एजेंसी के साथ सहयोग किया होता तो यह नौबत नहीं आती।