logo

नीति आयोग की टीम आज आएगी रांची, कल प्रोजेक्ट भवन में होगी समीक्षा बैठक 

niti_auag1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नीति आयोग की टीम आज झारखंड दौरे पर आ रही है। टीम राज्य में केंद्र सरकार के योजनाओं की समीक्षा करने यहां पहुंच रही है। वहीं 12 जुलाई को टीम प्रोजेक्ट भवन में बैठक करेगी। जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर मंथन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नीति आयोग की टीम शाम 7:30 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी। डॉ. विनोद कुमार पाल सहित झारखंड सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

 
बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय में 12 जुलाई को 12:30 बजे से समीक्षा बैठक होगी। बैठक में झारखंड में चल रही योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, केंद्रीय मार्ग से बन रही सड़कें, स्वास्थ्य और रेल हवाई मार्गों के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है। नीति आयोग की टीम इस दौरे में क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ राज्य में चल रही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेगी। इससे वे वर्तमान मामलों और समस्याओं के बारे में अवगत होंगे। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए थे सीएम
जानकारी हो कि 27 मई 2023 को मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के सामने कई प्रस्ताव रखे थे।नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने MSME निदेशालय की स्थापना और जिला उद्योग केंद्रों को विकसित करने की मांग को भी रखा था। इसके साथ ही एमएसएमई में अस्थाई पूंजी की सब्सिडी को 25% से बढ़ाकर अधिकतम 40 फीसदी किया जा रहा है। इसे लेकर भी कई सुझाव हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की बैठक में दिए थे।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की बैठक में कहा था कि झारखंड ने विगत 3 वर्षों में विकास की गति को काफी तेजी से पकड़ा है। झारखंड में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएं हैं. इसको लेकर हमें मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने से झारखंड तेजी से विकास कर सके।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N