logo

जामताड़ा सदर अस्पताल में कंबल नहीं, ठंड में ठिठुर रहे मरीज; घर से लाने को मजबूर

जामताड़ा सदर अस्पताल में कंबल नहीं, ठंड में ठिठुर रहे मरीज; घर से लाने को मजबूर

जामताड़ा: 
Jamtara News:
सदर अस्पताल जामताड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। द फॉलो अप ने ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से इस रिपोर्ट को तैयार किया है, ग्राउंड रिपोर्टिंग दौरान पाया गया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ठंड से बचने के लिए कंबल उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपने घर से कंबल लाने पड़ रहे हैं।

ठंड बढ़ने के साथ मरीजों की परेशानी बढ़ी
अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है, और रात के समय तापमान में गिरावट आने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुरुष और महिला दोनों ही वार्डों में भर्ती मरीजों के पास अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई कंबल नहीं पहुंचा है। गरीब तबके के कई मरीज, जो दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने आते हैं, वे महज एक पतली चादर ओढ़कर किसी तरह रात गुजारने को विडंबनापूर्ण रूप से मजबूर हैं। मरीजों का कहना है कि बार-बार मांगने पर भी अस्पताल से कंबल नहीं दिया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र के अस्पताल का ऐसा हाल
करीब 11 लाख की आबादी वाले इस संथाल बहुल जिले के मुख्य सदर अस्पताल की यह स्थिति तब है, जब यह क्षेत्र झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक का गृह विधानसभा क्षेत्र भी है। जब स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल का ऐसा हाल है, तो अन्य दूरदराज के अस्पतालों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन की इस उदासीनता के कारण गरीब और लाचार मरीज कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।

Tags - Jamtara HospitalHealth NegligenceJharkhand NewsSadar HospitalGround Report