logo

गिरिडीह में नगरपालिका आम चुनाव को लेकर आज नामांकन शून्य, सिर्फ नाम निर्देशन पत्रों की हुई बिक्री

nikay6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया आज से विधिवत शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन गिरिडीह जिला अंतर्गत आने वाले सभी नगर निकायों में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। पूरे दिन नाम निर्देशन की स्थिति शून्य रही, जबकि विभिन्न पदों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जरूर हुई।
गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। इस पद के लिए कुल पांच नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 तक नामांकन शून्य रहा, जबकि इन वार्डों में कुल 23 नाम निर्देशन पत्र बेचे गए। वार्ड संख्या 10 से 18 तक भी किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, यहां 18 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई। इसी तरह वार्ड संख्या 19 से 27 तक नामांकन शून्य रहा, जहां कुल 17 नाम निर्देशन पत्र बिके, जिनमें तीन महिलाओं और 14 पुरुषों द्वारा खरीदे गए पत्र शामिल हैं। वार्ड संख्या 28 से 36 तक भी आज नामांकन नहीं हुआ।
बड़की सरैया नगर पंचायत में भी पहले दिन नाम निर्देशन की स्थिति शून्य रही। वार्ड संख्या 01 से 06 तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जबकि इन वार्डों के लिए कुल 10 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं वार्ड संख्या 07 से 12 तक नामांकन शून्य रहा और यहां पांच नाम निर्देशन पत्र बेचे गए। धनवार नगर पंचायत में भी आज किसी भी वार्ड से नामांकन नहीं हुआ। वार्ड संख्या 01 से 06 तक कुल सात नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें तीन महिलाओं और चार पुरुषों द्वारा खरीदे गए पत्र शामिल हैं। वार्ड संख्या 07 से 11 तक भी नामांकन शून्य रहा, जबकि यहां नौ नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन नामांकन न होने के बावजूद नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से नाम निर्देशन की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand news Updates latest Giridih News Giridih News Updates latest Giridih News Giridih News in hindi latest Giridih Updates Latets updates Giridih latest Giridih updates latest Giridih news Giridih news in hindi Girid