logo

BREAKING : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने की पुष्टि

aswb6w24.jpg

द फॉलोअपडेस्क
चतरा और हजारीबाग पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी उत्तम यादव आखिरकार पुलिस की गोली का शिकार हुआ है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। यह घटना चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा-जबड़ा रोड पर हुई, जहां पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग एसटीएफ के जवानों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम जब बगरा-जबड़ा रोड के पास पहुंची तो उत्तम यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी। घायल उत्तम यादव को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि एक साल से उत्तम यादव चतरा, हजारीबाग और आसपास के कई जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। वह लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था और पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस मुठभेड़ के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। घटनास्थल पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है और जांच जारी है। मौके से एक अपाची बाइक भी बरामद हुई है, जो अपराधी की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से आपराधिक गिरोहों को एक कड़ा संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



 

Tags - uttam yadav encounter Uttam yadav Encounter news latest Encounter news uttam yadav Encounter news Encounter news Uttam yadav Latest uttam yadav Encounter news latest jharkhand News jharkhand police News jharkhand News updates jharkhand News Updat