logo

हजारीबाग : कुख्यात माओवादी अनिल भुईंया ने किया आत्मसमर्पण, 16 मामले हैं दर्ज

a332.jpg

डेस्क: 

कुख्यात माओवादी अनिल भुईंया उर्फ सरकार ने सोमवार को  आत्मसमर्पण कर दिया। अनिल भुईंया ने सरकार की आत्मसमर्पण पॉलिसी से प्रभावित होकर मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आत्मसमर्पण किया। अनिल ने लूटे गये .303 राइफल और 10 गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया। इस दौरान हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय सहित पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित थे।

 

हजारीबाग में न्यूनतम 16 केस दर्ज हैं
गौरतलब है कि हजारीबाग जिले में माओवादी अनिल भुईंया के खिलाफ कम से कम 16 मामले दर्ज हैं। इस दौरान हजारीबाग पुलिस ने कहा कि नजदीकी जिलों में भी अनिल भुईंया के खिलाफ दर्ज मामलों की पड़ताल की जा रही है। आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने जानकारी दी है कि साल 2017 में टीपीसी के सात सदस्यों की हत्या में अनिल भुईंया की मुख्य भूमिका थी।

लातेहार जिले के मालन जंगल मुठभेड़ और 2021 के बकचोमा जंगल में पुलिस औ सीआरपीएफ के साथ मुठभेड़ में भी अनिल भुईंया की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा अनिल अन्य कई दुर्दांत वारदातों में शामिल रहा है। 

उपस्थित रहे कई वरीय अधिकारी
कुख्यात माओवादी अनिल भुईंया द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने के बाद हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधायें अनिल को दी जायेंगी। अनिल भुईंया के आत्मसमर्पण के दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा और सीआरपीएफ 22 बटालियन के अधिकारी मौजूद थे।