logo

कुख्यात नक्सली मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरिजिया NIA की रिमांड पर, दोनों 10 लाख के इनामी

NIA8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

NIA ने 10 लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरिजिया को रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। एनआईए की रांची ब्रांच ने टेरर फंडिंग मामले में दोनों 3 दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। दोनों नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के बेहद करीबी हैं। टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने साजन कुमार भूमिया नाम के ईंट भट्ठे के मुंशी को भी रिमांड पर लिया था। मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरिजिया की गिरफ्तारी ऑपरेशन बुलबुल के दौरान हुई थी। लोहरदगा के बुलबुल जंगल में 21 फरवरी 2022 को सुरक्षाबलों को विस्फोट में उड़ाने और उनके हथियार लूटने की साजिश रची गई थी। रविंद्र गंजू ने अपने 40 से 50 कैडरों के साथ मिलकर सुरक्षबलों पर हमला किया था। 


रंविद्र गंझू हो गया था फरार
गौरतलब है कि रविंद्र गंझू ने अपने 45 से 50 कैडरों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया था। इस दौरान दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने 9 नक्सलियों को पकड़ा था। हालांकि रविंद्र गंझू फरार होने में सफल हो गया था। सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किये थे। इसके बाद रविंद्र गंझू समेत 17 नक्सलियों के खिलाफ पेशरार थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी। उसी केस को  एनआईए ने पिछले साल 14 जून को टेकओवर किया था।