logo

Jharkhand weather Forecast : अब 16 जून के बाद ही झारखंड आएगा मानसून, हीटवेव बढ़ाएगा परेशानी

वो्ोत6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में पश्चिम बंगाल की तरफ से संताल परगना के रास्ते मानसून प्रवेश करेगा। लेकिन अब मानसून दो दिन देरी से पहुंचेगा। यानी झारखंड में मानसून के 16-17 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना है। 16-17 जून से पहले प्री मानसून बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने यह भी संभावना जतायी है कि जून में जितना विलंब से मानसून प्रवेश करेगा, उतना इसके सितंबर-अक्तूबर तक विस्तार की संभावना है। 


कहीं बारिश, तेज हवा व वज्रपात, तो कहीं लू से लोग बेहाल
इधर झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है, तो कहीं लू की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में धनबाद स्थित राजदाह में 40.3 मिमी और जमशेदपुर में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया है, जबकि पलामू-गढ़वा में लू चलने से लोग बेहाल हैं। पलामू का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेसि रहा, वहीं गढ़वा व अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा। राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, बोकारो, खूंटी और सिमडेगा में तेज हवा के साथ-साथ वज्रपात व हल्की बारिश हुई है। 


रांची में 11 से 13 जून तक वर्षा की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल की तरफ चल रहा है। इससे 7 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, रांची के कई क्षेत्रों में 11 से 13 जून तक बारिश होने की संभावना है।

Tags - Monsoon Monsoon Jharkhand Monsoon News Monsoon Santhal Pargana Rain in Jharkhand Weather in Jharkhand Summer in Jharkhand