logo

पाकुड़ : सदर प्रखंड में 50 टीबी मरीजों को दी गई पोषण किट, स्वास्थ्य अनुशासन पर दिया गया जोर

atjaetjh.jpg

नंदलाल तुरी
टीबी मुक्त झारखंड अभियान के तहत आज पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिला यक्ष्मा कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ सदर प्रखंड के 50 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के. के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. शखावत हुसैन, एनटीईपी के मिथुन पाल, निशांत प्रकाश, गौरव कुमार, मंजू कुमारी, नीरज कुमार सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
डॉ. के. के. सिंह ने कहा कि सभी टीबी मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि समय पर दवा का सेवन और संतुलित पोषण टीबी के उपचार के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने मरीजों से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों में पोषण, जागरूकता और उपचार के प्रति अनुशासन को बढ़ावा देना है, ताकि जिले को शीघ्र ही टीबी मुक्त बनाया जा सके।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News in hindi Latest jharkhand News Jharkhand updates Latest pakur news pakur news Updates latest pakur news pakur updates in hindi pakur news in Hindi latest updates