नंदलाल तुरी
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़, शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई और उसे आत्मसात करने की शपथ ली गई। सभी ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
संविधान दिवस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश शेष नाथ सिंह, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता, मेडिएटर अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
.jpeg)