logo

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल, महोत्सव में शामिल होने का दिया न्योता

cm_n.jpeg

रांची 
CM हेमंत सोरेन से आज ओडिशा से आये ‘नेताजी क्लब’ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर CM सोरेन को उन्होंने आगामी 23 एवं 24 जनवरी 2024 को होने वाले ‘खासदेशपिड महोत्सव 2024’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि ये आयोजन मयूरभंज, ओडिशा में आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने सोरेन से उनके कांके रोड स्थित CM आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर अंजनी सोरेन मरांडी, दुबराज नाग, मनोरंजन मुर्मू, रामचंद्र मार्डी,  पूर्णचंद्र हांसदा, संखई मुर्मू, अनिल कुमार हेंब्रम, मनोज मुर्मू और जयराम हेंब्रम व अन्य शामिल थे।