logo

सावधान : 29, 30 एवं 31 मार्च को राज्य कई जिलों में लू चलने के आसार, चेतावनी जारी

tapman1.jpg

रांचीः
पूरे राज्य में जिस तरह की गर्मी पड़ रही है उससे यही अनुभव हो रहा है जैसे मई-जून का महीना हो। हर दिन तापमान 39 डिग्री के करीब रह रहा है। मार्च महीने में इस तरह की गर्मी 1955 में रिकॉर्ड की गई थी। अभी तापमान में वृद्धि व लहर और बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें, तो अब लू चलेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 29, 30 एवं 31 मार्च को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा समेत कई जिलों में लू चलने की आशंका है। 


तीन दिन इन जिलों में चलेगी लू
गर्मी पड़ने के कारण लोग तरबूज खाकर तो कोई कोलड्रिंक्स पीकर राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है।  30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने के आसार हैं। 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी है। 


लू को लेकर यलो अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च, 30 मार्च एवं 31 मार्च को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, चाईबासा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला समेत अन्य जिलों के कुछ भागों में लू चल सकती है। इसके लिए पहले ही यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही चेतावनी भी जारी कर दिया गया है।