logo

रांची : आदिवासी-मूलवासी समाज का महाजुटान कल, स्थानीय नीति औऱ नियोजन नीति लागू करने की मांग

mahasameelan.jpg

रांची:
आदिवासी-मूलवासी समाज (Tribal society) ने राज्य में स्थानीय नीति (Local Policy) औऱ नियोजन नीति (Planning Policy) को लागू करने की मांग को लेकर 11 सितंबर (रविवार) को महाजुटान करेगी। इस महाजुटान में सरकार पर नीति एवं नियोजन नीति बनाने का दबाव बनाया जायेगा। इस बात की जानकारी अदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक (Vijay Shankar Nayak) ने दी। उन्होंने कहा कि यह महाजुटान ऐतिहासिक होगा। मिली जानकारी के अनुसार इस महाजुटान में बोरियो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम (lobin hembrum), पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबंगा, पूर्व सांसद त्रिसेन सिंकू सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

हजारों आदिवासी-मूलवाली होंगे शामिल
झारखंड बचाओ मोर्चा के संयोजक सह अदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने बताया कि झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वाधान में 11 सितंबर 2022 को स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति की मांग को लेकर प्रमंडलीय स्तर का महासम्मेलन पुराना विधानसभा मैदान सेक्टर-2, रांची में आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस महाजुटान में हजारों आदिवासी-मूलवाली शामिल होंगे।

आदिवासी-मूलवासियों आर्थिक रूप से हुई कमजोर
विजय शंकर नायक ने कहा कि आदिवासी-मूलवासियों की स्थिति इन 22 वर्ष में सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हुई है। अब तो स्थिति दिन-प्रतिदिन औऱ भी भयावह होती जा रही है। राज्य की सभी सत्ताधारी पार्टियों ने आदिवासियों-मूलवासियों को छलने का काम किया है। आज झारखंडी समाज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। नायक ने सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के माझी परगनैत, डोकोलो सोहर, मानकी मुंडा, सरना समितियों के अग्रणी लोगों से अपील की है कि इस सम्मेलन को सफल बनायें।