logo

बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी रमजान माह के अंतिम जुमे को हो अवकाश, मतलूब इमाम ने की सीएम से मांग

01021.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रमजान-उल-मुबारक माह अब रूखसत हो रहा है। 21 अप्रैल को रमजान का आखिरी जुमा
(अलविदा जुमा) है। बिहार सरकार ने इस दिन अवकाश घोषित की है। इसको लेकर बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग हो रही है। इस क्रम में झारखंड राब्ता हज कमेटी के अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मतलूब इमाम ने सीएम हेमंत सोरेन से अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम से कहा उक्त दिन पड़ोसी राज्य बिहार के अलावा झारखंड हाईकोर्ट में भी अवकाश घोषित है। लेकिन राज्यस्तर पर छुट्‌टी नहीं घोषित की गई। ऐसे में यहां भी छुट्‌टी का आदेश दिया जाए यहां भी छुट्टी के लिए उचित आदेश देने की कृपा करें।

अविनाश पांडेय व तेजस्वी यादव से भी की अपील
बिहार में अलविदा जुमा के दिन अवकाश घोषित किए जाने पर कहा आपके आपके राज्य एंव झारखंड उच्च न्यायालय मे अवकाश घोषित है लेकिन किसी कारणवश झारखंड मे नहीं हुई है। झारखंड में गठबंधन की सरकार है। ऐसे में अनुरोध है की यहां भी छुट्टी घोषित करवाने की कृपा करें। वहीं, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय से भी झारखंड में अलविदा जुमा के दिन अवकाश घोषित कराने की पहल करने की अपील की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT