logo

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर गुमला में राज विद्या केंद्र ने निकाली विशाल रैली, शांति संदेश फैलाने की कोशिश

aw4v6aw4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर राज विद्या केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर आम लोगों को शांति के महत्व के बारे में संदेश दे रहे थे। राज विद्या केंद्र के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज के इस भागदौड़ भरे समय में लोग भौतिक सुविधाओं से मानसिक शांति की तलाश करते हैं, जो वास्तविक शांति नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हमें सच्ची शांति चाहिए तो हमें पहले अपनी आंतरिक शांति को महसूस करना होगा।कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि आजकल समाज में एक दूसरे के प्रति घृणा और द्वेष की भावना बढ़ रही है, जो हमारे अंदर की शांति को लगातार समाप्त कर रही है। ऐसे में शांति को महसूस करने के लिए मानवता के असली मूल्यों को समझना जरूरी है। रैली के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि शांति केवल बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं है, बल्कि यह हमारी अंदर की स्थिति से जुड़ी हुई है।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest Gumla News Gumla News updates Gumla News in hindi Gumla updates latest Gumla news Gumla News updares Gumla Updates Gumla updates in hindi Gumla news in hindi