logo

पाकुड़ : सेवा का अधिकार सप्ताह के तीसरे दिन 11 पंचायतों और 2 नगर परिषद वार्डों में लगा शिविर

sdrb_yweybqv.jpg

नंदलाल तुरी
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज पाकुड़ जिले की 11 पंचायतों और 2 नगर परिषद वार्डों में जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक सेवाएँ प्रदान की गईं और योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए गए। वहीं, कुछ मामलों में ऑन-द-स्पॉट सहायता भी दी गई। आज आयोजित शिविर भवानीपुर, हिरानंदनपुर (पाकुड़ सदर), डांगापाड़ा (हिरणपुर), फूलपहाड़ी और नावाडीह (लिट्टीपाड़ा), जराकी और सिंगारसी (अमड़ापाड़ा), खांपुर और दमदमा (महेशपुर), बसंतपुर और पलियादाहा (पाकुड़िया) के साथ-साथ नगर परिषद वार्ड 06 और 07 में हुए।

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने भवानीपुर और हिरानंदनपुर पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल, सेवा वितरण व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों की संख्या और लाभुकों की समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। इस अवसर पर लाभुकों को स्वीकृति पत्र और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का उद्देश्य हर नागरिक तक आवश्यक सेवाएँ पहुँचाना है। पंचायतों और नगर क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से विभागीय सेवाएँ लोगों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय पर निपटारा किया जाए।
इन शिविरों में आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 से संबंधित सेवाएँ, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी और भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन लिए गए। 21 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में जिलेवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी जा रही है।



 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Pakur News Pakur News Updates Latest Pakur News Pakur News in hindi latest Pakur news Pakur News updates latest Pakur updates