logo

गुमला : घाघरा CHC में स्वास्थ्य सहियाओं को सहिया ऐप पर दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

mokry,yr,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वास्थ्य सहियाओं के लिए सहिया ऐप में कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सहियाओं को डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्यों को सशक्त एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सक्षम बनाना था। इस अवसर पर गुमला स्वास्थ्य विभाग के एसटीटी रमाकांत सिंह एवं एकजुट संस्था के प्रतिनिधि सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान सहियाओं को सहिया ऐप में परिवार विवरण दर्ज करने, जन्म पंजीकरण करने सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को सही एवं समय पर ऐप में भरने की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने सहियाओं को ऐप के माध्यम से कार्य करने में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की तथा उनके समाधान बताए। साथ ही यह भी बताया गया कि सहिया ऐप के माध्यम से कार्य करने से रिपोर्टिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। कार्यक्रम में बीटीटी सीमा देवी, बबीता देवी, संजोती देवी, हेमंती देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, प्रियंका कुमारी सहित कई स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थीं।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand news Updates latest Jamtara News Jamtara News Updates latest Jamtara News Jamtara News in hindi latest Jamtara Updates Latets updates Jamtara latest Jamtara updates latest Jamtara news Jamtara news in hindi Jamta