द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 51 वर्षीय सोमाय मार्डी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
परिजनों के अनुसार, सोमाय मार्डी दोपहर करीब दो बजे गांव के तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। कुछ देर बाद एक अन्य ग्रामीण तालाब में नहाने पहुंचा तो उसने सोमाय मार्डी को पानी में अचेत अवस्था में देखा और उन्हें बाहर निकाला।.jpeg)
सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें जीवनदीप नर्सिंग होम, कुनाबेड़ा पहुंचाया। वहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें टीएमएच जमशेदपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।.jpg)
सोमाय मार्डी की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि सोमाय मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। लेकिन इस तरह से उनके जाने से पूरे गांव को गहरा सदमा लगा है।