logo

पाकुड़ में मां के नाम पर एक पेड़ अभियान, हकारिता विभाग ने लैंप्स सदस्यों को वितरित किए पौधे

sfbtuwrubwe.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग ने “मां के नाम पर एक पेड़” अभियान के तहत गुरुवार को पाकुड़ सहकारिता कार्यालय में जिले के विभिन्न लैंप्स के सदस्य सचिवों को पौधों का वितरण किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो ने कहा, “हम चाहते हैं कि हर नागरिक इस पहल का हिस्सा बने और अपने आसपास हरित वातावरण को बढ़ावा दें। यह अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी भी पैदा करेगा।” अधिकारियों ने बताया कि हर लैंप्स अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण को प्रोत्साहित करेगा और नियमित निगरानी करेगा। उपस्थित प्रतिनिधियों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Latest updates Jharkhand latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates Pakur News news Pakur News news Updates latest Pakur News news Pakur News updates