logo

जामताड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज केवल एक नाम निर्देशन प्रपत्र की हुई बिक्री

jlfyimuo_r.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिला जनसंपर्क कार्यालय  द्वारा जारी ताज़ा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री प्रारंभ हो गई है, हालांकि अभी तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन दाखिल नहीं किया गया है। जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आज कुल 01 नाम निर्देशन प्रपत्र की बिक्री हुई है, जबकि कुल बिक्री भी 01 ही रही है। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए आज 17 नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई, जिससे कुल बिक्री 18 प्रपत्रों तक पहुंच गई है। अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद दोनों ही पदों के लिए अभी तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन दाखिल नहीं किया गया है।
मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में अध्यक्ष पद के लिए आज 04 नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई है, जिससे कुल बिक्री 05 प्रपत्र हो गई है। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए आज 13 प्रपत्रों की बिक्री हुई, जिसके साथ कुल बिक्री 22 प्रपत्रों तक पहुंच गई है। यहां भी अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या शून्य है। जिला जनसंपर्क कार्यालय ने नागरिकों को सूचित किया है कि नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है तथा इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल कर सकते हैं।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand news Updates latest Jamtara News Jamtara News Updates latest Jamtara News Jamtara News in hindi latest Jamtara Updates Latets updates Jamtara latest Jamtara updates latest Jamtara news Jamtara news in hindi Jamta