logo

सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल बनाता है- दीपक प्रकाश

bjp08.jpg

धनबाद 

बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झरिया में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मान सह विजय संकल्प सभा में कहा कि सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल बनाता है। कहा कि अगर हिंदू हिंसक होता तो स्वामी विवेकानंद, महर्षि दयानंद तथा महात्मा गांधी भी हिंसक होते क्योंकि वे हिंदू धर्म को मानते थे।   प्रकाश ने अंगवस्त्र एवम पटका देकर बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। केवल चुनाव ही नहीं बल्कि दिन प्रतिदिन होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल बनाता है। अभियान को पूरा करता है। प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सासंद शाहजादे को हिंदू धर्म की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ने कभी भी किसी दूसरे धर्म, जाति या संस्कृति पर आक्रमण नहीं किया है। हिंदू कभी हिंसक नहीं होता है।


कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत की प्रशंसा की
प्रकाश ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नेताओं को तो रोज सम्मानित किया जाता है लेकिन कार्यकर्ता चुपचाप काम में जुटा रहता है। प्रकाश ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार जो तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है उसको आप सबके सहयोग से सबक सिखाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में इंडिया गठबंधन की सरकार विकास के पथ पर पांच इंच भी आगे नहो बढ़ पाई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आज यहां कोई सुरक्षित नहीं है। आदिवासी और दलित महिलाओं के साथ रोजाना दुष्कर्म तथा हत्या की घटनाएं घटित हो रही हैं। बेरोजगार आज नौकरी की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। सरकार अपने द्वारा की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने में असक्षम है। अतः इस सरकार को एक पल भी सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।


मौके पर ये लोग मौजूद थे 
आज के कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा में धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, धनबाद लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश मंत्री  सरोज सिंह, वरिष्ठ नेत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिणी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राजकुमार अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  


 

Tags - Deepak PrakashBJP workers Jharkhand News