द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का आज 20वां और अंतिम दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या और राज्य की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
भा.ज.पा. विधायक हाथों में तख्तियां लिए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रदेश में बढ़ते अपराधों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यह प्रदर्शन विधानसभा के अंतिम दिन पर विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह चर्चा का विषय बन गया है।