logo

विधानसभा चुनाव में दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा विपक्ष- मिथिलेश ठाकुर  

congress185.jpg

गढ़वा
शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज हॉल में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में गढ़वा शहरी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 1000 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में में शामिल किया। सभी युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने एवं राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समारोह में मंत्री को युवाओं ने बुके के साथ साथ फूल के बड़े माला से स्वागत किया गया।


मौक़े पर मंत्री ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। इन्हीं के कंधों पर बेहतर समाज की निर्माण की जिम्मेदारी है। इनके पास सभी चीजों को काफी बारीकी से सोचने, समझने की शक्ति है। आज राज्य की युवा, जनता पूरी तरह से जागरूक है। यह किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य की जल, जंगल, जमीन का भरपूर दोहन किया। आज पूरे राज्य में सभी क्षेत्रों में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। यहां तक कि गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक भी अब काफी तेजी से धुल रहा है। युवाओं में इतनी ताकत है कि ये सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड में राजनीतिक उथल पुथल करने की क्षमता रखते हैं। आज गढ़वा से पूरे राज्य में युवाओं के रूझान का यह संदेश जायेगा। इसका दुर्गामी असर होगा। विपक्षी पार्टियां जो समाज को बांटने का काम करती हैं, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। वे दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। 

इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता 
विपुल सिंह, समी खान आदि के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मंटू पटेल, अंशु कमलापुरी, रिषिकांत शर्मा, पीटर पन्ना, मुन्ना यादव, सत्यम कुमार, उपेंद्र प्रजापति, रंजन पासवान, चंदन कुमार राम, रिजवान अहमद, प्रिंस खान, असलम खान, प्रियांशु, चंदन गौड़, अरूण प्रजापति, फारूक अंसारी, मयंक कुमार पंडित, आजाद अली, अमीन अंसारी, ़ऋतिक नौरंग, अंकित विश्वकर्मा, राजा सिंह, इजहार अंसारी आदि की टीम के साथ 1000 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, संतोष केशरी, बलराम कुमार, पिंटु, शादाब खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Opposition digit assembly  elections Mithilesh Thakur Jharkhand News News Jharkhand