logo

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट पढ़िए

वोीगेप49.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में हल्की धूप के बाद शाम को फिर से बारिश हुई। सुबह धूप-छांव के बाद दोपहर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने परेशान किया, लेकिन मानसूनी बादलों के आने से मौसम बदल गया और शाम से वर्षा शुरू हो गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में बौछारें पड़ीं और रात में झमाझम बारिश हुई।


पिछले 24 घंटों में झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.9 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया। पलामू में सबसे ज्यादा 95.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।


अगले दो दिनों में लो प्रेशर के झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे अगले कई दिनों तक वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। आज लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में जोरदार बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।


रांची में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। जून और जुलाई के 56 दिनों में 323.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा से 31 प्रतिशत कम है। हालांकि, जुलाई के 26 दिनों में 223.7 मिमी वर्षा हुई है, जो कि जून में हुई 99.5 मिमी वर्षा से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह के चार-पांच दिनों में वर्षा की कमी पूरी होने की संभावना 
 

Tags - Jharkhand Weather Ranchi Weather Monsoon in Jharkhand Jharkhand Rainfall Weather Forecast Jharkhand Jharkhand Climate Summer in Jharkhand Winter in Jharkhand Jharkhand Temperature Jharkhand Weather Update