logo

दारू पीकर शराब दुकान में सो गई प्रेग्नेंट बंदरिया, रांची में अजब–गजब कांड

दारू पीकर शराब दुकान में सो गई प्रेग्नेंट बंदरिया, रांची में अजब–गजब कांड

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित शराब दुकान में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अचानक एक बंदरिया दुकान के अंदर घुस गई। दुकानदार रमाशंकर तिवारी ने उसे बाहर भगाने की कोशिश की, तो बंदरिया ने उन्हें काट लिया। इसके बाद बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की एक बोतल से शराब पी ली और कुछ देर बाद वहीं लेटकर सो गई। बंदरिया प्रेगनेंट भी थी। यह नजारा देखकर दुकान में मौजूद लोग हैरान रह गए।

बंदरिया को देखने जुटी लोगों की भीड़

बंदरिया के शराब पीकर दुकान में ही सो जाने की खबर आसपास फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हर कोई इस अनोखे नजारे को देखने के लिए दुकान पहुंचने लगा। सूचना मिलने पर बिरसा जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने बिना किसी नुकसान के बंदरिया को सुरक्षित तरीके से दुकान से बाहर निकाला। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों के बीच यही चर्चा होती रही कि आखिर बंदरिया शराब की बोतल तक कैसे पहुंची और उसे पीकर दुकान में ही सो गई।

Tags - Ormanjhi Ranchi Monkey Liquor Shop Birsa Biological Park