logo

धुर्वा बस स्टैंड के पास निवर्तमान पार्षद वेदप्रकाश सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, 2 हिरासत में

FIRING07.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

धुर्वा बस स्टैंड के पास निवर्तमान पार्षद वेदप्रकाश सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है। मिली खबर के मुताबिक सिंह को घायल अवस्था में पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने फिलहाल उनकी हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में बताई है। बस स्टैंड के पास जैसी भीड़-भाड़ वाली जगह में फायरिंग होने से इलाके में खलबली मची हुई है। तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बतााय कि रांची के धुर्वा में अपराधियों ने पूर्व पार्षद को गोली मार दी। यह घटना रविवार की देर शाम धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी।

आपसी रंजिश में मारी गोली 

बताया कि गोली लगने के बाद आनन-फानन में वेद प्रकाश को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वेद प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गई है। वेद प्रकाश को छाती और गर्दन में गोली मारी गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। ताजा अपडेट के अनुसार धुर्वा में घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर ही हथियार छोड़कर फरार हो गए।  जानकारी के अनुसार पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

 

Tags - FiringRanchi FiringDhurva FiringJharkhand News