logo

पाकुड़ में नाइट ब्लड सर्वे का निरीक्षण, उपायुक्त ने फाइलेरिया उन्मूलन पर दिया जोर

hvuiksdhug.jpg

नंदलाल तुरी
फाइलेरिया नियंत्रण अभियान के तहत चलाए जा रहे नाइट ब्लड सर्वे की प्रगति की समीक्षा के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार की देर रात पाकुड़ शहर के बापू पुस्तकालय में आयोजित रैंडम सर्वे स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मेडिकल टीम से सर्वे की प्रक्रिया, नमूना संग्रह, रिपोर्टिंग व्यवस्था और अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मनीष कुमार ने टीम को निर्देश दिए कि नाइट ब्लड सर्वे को गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जिले की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित रोगियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनसे अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में नाइट ब्लड सर्वे में भाग लें और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समय पर सर्वे, जांच और उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस अवसर पर संग्या सिंह (राज्य कीटविज्ञानी सलाहकार), डॉ. इकबाल (कालाजार सलाहकार), सिविल सर्जन डॉ. एस.के. मिश्रा, जिला बीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह, जिला मलेरिया सलाहकार, केटीएस टीम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest updates Jharkhand latest news in hindi latest jharkhand updates Jharkhan News jharkhand News in hindi Pakur news updates latest Pakur News Pakur News Updates Pakur News in hindi Pakur News in Hindi