logo

पाकुड़ के भानु को दिल्ली में मिला नेशनल गौरव अवॉर्ड, कहा- जिम्मेदारियां बढ़ गई

banunews.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पाकुड़-सदर प्रखंड के शहरकोल के रहने वाले समाजसेवी व झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ से जुड़े भानु कुमार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में नेशनल गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान दिया गया। इस अवार्ड को पाकर भानु काफी खुश है। उनहोंने अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद किया है।


हमेशा लोगों की सेवा करता रहूंगा
भानु ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस अवार्ड मिलने से कहीं ना कहीं मेरे ऊपर एक नई जिम्मेदारी आ गई है। मेरी जवाबदेही बढ़ गई है। निश्चित ही मैं आगे भी लोगों को अपनी सेवा देता रहूंगा। समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बन कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। मैं पहले भी श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने को लेकर आवाज बुलंद करता था और आगे भी करता रहूंगा।